Onion Benefits: प्याज है सेहत के लिए फायदेमंद, इसके फायदों के साथ जानिए इसके कुछ नुकसान भी

लगभग हर घर में प्याज खाई जाती है, प्याज, दिल के साथ साथ शुगर और आंतों के लिए भी फायदेमंद है। इसके फायदे के साथ साथ जानिए इसके कुछ नुकसान।

calender
11 March 2023, 03:51 PM IST
 
अगर आप प्याज खाते हैं तो इसका स्वाद जरूर जानते होंगे।  प्याज काटते वक्त जरूर रुलाती है लेकिन खाने के बाद इसके सेहत को इतने फायदे मिलते हैं कि आप रोज प्याज खाना चाहेंगे। सब्जी हो या सलाद, चटनी हो या अचार प्याज हर जगह स्वाद के साथ साथ पोषण बढ़ाने के लिए यूज होती है।  खासकर गर्मियों में प्याज बहुत फायदा करती है। इसे खाने से लू नहीं लगती। इतना ही नहीं डाययबिटीज, किडनी, दिल की कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में मदद करने के साथ साथ पाचन तंत्र को भी अच्छा बनाती है और हड्डियों को मजबूत करती है। चलिए जानते हैं कि प्याज के पोषक तत्व क्या हैं औऱ प्याज कैसे शरीर को फायदा  करती है। इसके साथ ही जानेंगे कि प्याज किन लोगों को और किन परिस्थितियों में नुकसान कर सकती है। 
 
यूं तो प्याज कई तरह की होती है, जैसे पीली प्याज, सफेद प्याज, लाल प्याज, हरी प्याज, मीठी प्याज और लीक। लेकिन सबसे ज्यादा खाई जाने वाली लाल और हरी प्याज है। प्याज में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फासफोरस, कॉपर, पोटैशियम के साथ साथ कार्ब्स भी पाए जाते हैं। विटामिन की बात करें तो प्याज में विटामिन, ए 2, विटामिन सी, विटामिन ई के साथ  साथ फोलेट, नियासिन और थियामिन भी मौजूद होते हैं। प्याज में मफाइटो-न्यूट्रिएंट्स जैसे कैरोटीन-बीटा भी पाया जाता है जो  सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। 
 
प्याज के फायदे
 
प्याज के सेवन से शुगर की बीमारी में फायदा होता है। प्याज में पाया जाने वाला क्रोमियम शुगर में काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा प्याज में पाए जाने वाले सल्फर, क्वेरसेटिन व एंटीडायबिटिक भी शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। 
 
प्याज में पाया जाने वाला  क्वेरसेटिन व एंथोसायनिन पेट और स्तन के कैंसर के जोखिम दूर करता है। ये इन कैंसर सेल्स को पनपने से रोकता है। इतना ही नहीं प्याज में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में कैंसर को फैलाने वाले फ्री रेडिकल्स पर भी लगाम रखता है। 
 
प्याज का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें पाया जाने वाला ढेर सारा फाइबर पाचन तंत्र को स्मूद करता है औऱ मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इससे खाना भी सही से पचता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।  पके हुए प्याज में चूंकि ज्यादा फाइबर होता है इसलिए इसकी मदद से कब्ज और ब्लोटिंग से भी राहत मिलती है।
 
प्याज में पाया जाने वाला  ओलिगोफ्रुक्टोस नामक फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और आंत संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 
 
प्याज का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि  प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। प्याज के सेवन से रक्त में बहते प्लेटलेट्स आपस में चिपकते नहीं है औऱ इससे ब्लड क्लॉटिंग की संभावना कम होती है और हार्ट अटैक का खतरा दूर ऱहता है। 
 
प्याज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती है, इसके सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है और दांत भी मजबूत बने रहते हैं। 
 
प्याज में ढेर सारे फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में विटामिन सी बनाते हैं। विटामिन सी की मदद से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और संक्रमण और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
 
प्याज खाने के नुकसान
 
प्याज में  साल्मोनेला  मानक बैक्टीरिया भी पाया जाता है। इसके ज्यादा सेवन से आंतों को दिक्कत हो सकती है।
प्याज में भरपूर फाइबर पाया जाता है जिसके चलते अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो एसिडिटी, कब्ज, पेट में गैस आदि की परेशानी खड़ी हो सकती है। 
ज्यादा प्याज खाने से मुंह में से बदबू आती है। इसलिए अगर पार्टीज आदि में प्याज खा रहे हैं तो साथ में मिश्री या माउथफ्रेशनर रखना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ज्यादा प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सीने में जलन और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।
जिन लोगों को प्याज से एलर्जी होती है, उन्हें प्याज का सेवन  नहीं करना चाहिए।
calender
11 March 2023, 03:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो