प्रोटीन की खान है अंडा, लेकिन इन लोगों नहीं खाना चाहिए, होंगे ये नुकसान

यूं तो अंडा प्रोटीन और कैल्शियम की खान है लेकिन फिर भी इसे खाने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। कुछ खास बीमारियों और अवस्थाओं से पीड़ित लोगों को अंडा हानि करता है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
संडे हो या मंडे, रोज खाइए अंडे। कई तरह के विज्ञापनों में आपने अंडे की वकालत करने वाले जिंगल सुने होंगे। अंडा सेहत की खान कहा जाता है। अंडा प्रोटीन से भरपूर होने के कारण काफी पोषक कहा जाता है। अंडे में प्रोटीन के अलावा भरपूर कैल्शियम भी होता है और फोलिक एसिड, फॉस्फोरस के साथ साथ एमिनो एसिड भी मौजूद होता है जो शरीर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए शरीर के विकास और सेहत के लिए अंडा खाना फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोगों को अंडे खाना नुकसान करता है और इसलिए कुछ लोगों को अंडे से दूर रहना चाहिए। चलिए जानते हैं कि अंडे का सेवन किन लोगों के लिए हानिकारक होता है। 
 
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा -
 
शुगर के मरीजों को अंडा नहीं खाना चाहिए। हालांकि शुगर के स्तर पर ये निर्भर करता है कि अंडा खाया जाए या नहीं। दअरसल शुगर में ज्यादा प्रोटीन इनटेक खतरनाक होता है इसलिए शुगर के मरीजों को प्रोटीन से भरपूर अंडे को खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
 
कई लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। कुछ लोग अंडा खाने के बाद जी मिचलाने, मतली, पेट में दर्द आदि की शिकायत करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को अंडा नहीं खाना चाहिए जिन्हें अंडे से एलर्जिक रिएक्शन की संभावना ज्यादा होती है।
 
वेट लॉस करने के मिशन पर लगे लोगों को भी अंडे से दूर रहना चाहिए। अंडा प्रोटीन औऱ कैल्शियम की खान है इसे खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर पूछ लें। खासकर अंडे की पीली जर्दी को बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
 
किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों को भी अंडा ना खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए अगर किडनी की बीमारी से परेशान लोग अंडा खाना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
 
जिन लोगों का कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ होता है, उन्हें अंडा ना खाने की सलाह दी जाती है। इससे तेजी से कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और इससे हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ने का खतरा बन जाता है और हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है।
calender
09 February 2023, 12:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो