मौसमी बीमारियों से बचाता है अजवायन का फूल, जानिए इसके सेहत संबंधी फायदे

अजवायन ऐसी जड़ी बूटी है जिसकी छाल,पत्तियां, फूल औऱ तेल सब कुछ सेहत को फायदा करता है। आज जानते हैं अजवायन के फूल के सेहत संबंधी फायदे।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
आयुर्वेद में अजवायन को चमत्कारी मसाला कहा गया है जिसे औषधि बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। अजवायन तो सेहत के लिए गुणकारी है ही, इसका फूल भी कम फायदेमंद नहीं है. इसके फूल सेहत को इतने सारे फायदे मिलते हैं कि इसे दवाओं में यूज किया जाता है। देखा जाए तो अजवायन ऐसी जड़ी बूटी है जिसकी एक दो नहीं 350 प्रजातियां इस समय दुनिया में मौजूद हैं. अजवायन के दाने के साथ साथ अजवायन का फूल और तेल  भी सेहत को कई तरह से फायदा करता है।  चलिए आज बात करते हैं अजवायन के फूल की, इसके पोषक तत्व क्या है और कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है. 
 
अजवायन के फूल के पोषक तत्व - 
 
आपको बता दें कि अजवायन का फूल इसके पौधे से निकलता है जिसे सुखाकर यूज किया जाता है। इस फूल में ढेर सारे विटामिन (विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के) और खनिज पाए जाते हैं। अजवायन का फूल फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो पूरे शरीर के लिए लाभदायक है। अजवाइन के फूल में पाए जाने वाले थाइमोल में एंटी-फंगल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। आजवायन के फूल में जेनक्सैंथिन, ल्यूटिन, एपिगेनिन, नारिंगिन, ल्यूटोलिन और थाइमोनिन जैसे औषधीय तेल और फ़ेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।  अजवायन का फूल कई सारे खनिज आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज के साथ  साथ सेलेनियम और मैग्नीशियम से भी  भरपूर होता है। इसके अलावा अजयावन के फूल में फोलेट भी पाया जाता है।
 
अजवायन के फूल के फायदे -
 
अजवायन के फूल त्वचा के रोग दूर करते हैं
त्वचा पर फोड़े फुंसी और कई तरह के दाग धब्बों को दूर करने में अजवायन के फूल काफी लाभकारी साबित होते हैं। इसकी मदद से चेहरे से मुंहासे और दाग धब्बे हटाने में मदद मिलती है। दरअसल अजवायन के फूल में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा से बैक्टीरिया को साफ करते हैं औऱ त्वचा को कोमल और साफ करते हैं।
 
आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
अजवाइन में  ढेर सारा विटामिन ए पाया जाता है जो फैट में डायटरी विटामिन के साथ  साथ एक शानदार एंटीऑक्सीडेंट भी है।  इसकी मदद से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं। 
 
अस्थमा में फायदेमंद है अजवायन का फूल
अजवायन के फूल में अस्थमा और सांस संबंधी अन्य बीमारियों में राहत के गुण पाए जाते हैं। इसकी मदद से गले में खराश दूर होती और इसके सेवन से श्वसन नली साफ होती है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों की मदद से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के जोखिम होते हैं। 
 
हड्डियों के विकास के लिए फायदेमंद है अजवायन का फूल
अजवायन के फूल में ढेर सारा विटामिन ए और आयरन के साथ साथ कैल्शियम और मैंगनीज भी पाए जाते हैं। ये सभी हड्डियों के विकास और हड्डियों घनत्व के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां ना केवल मजबूत होती हैं बल्कि उनका बेहतर विकास होता है। 
 
शरीर में होने वाली सूजन कम करता है अजवायन का फूल
अजवायन के फूल में थाइमोल नामक औषधीय तेल मौजूद रहता है जो बॉडी की सूजन कम करने में काफी मदद करता है।  इसकी मदद से चेहरे पर लाल धब्बे, चकत्ते, सूजन और लालिमा को कम करने में काफी मदद मिलती है। 
 
अजवायन में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट की मदद से हाई बीपी को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसकी मदद से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम किया जा सकता है और एचडीएल यानी गुड केलोस्ट्रोल का स्तर बढ़ाने में सहायता मिलती है।
 
अजवायन के फूलों के  सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसकी मदद से शरीर मजबूत होता है और वो बाहरी बैक्टीरिया, संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने में समर्थ बनता है। इसके सेवन से बार बार सर्दी जुकाम और वायरल बुखार हमला नहीं कर पाते। 
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
25 March 2023, 01:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो