walnuts benefits: दिमाग के लिए बड़े काम का है अखरोट, जानिए इसके फायदे और नुकसान

अखरोट एक सूखा मेवा है जो दिल के साथ साथ दिमाग को तेज करता है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को ताकत मिलती है।

calender
24 March 2023, 01:18 PM IST
ड्राई फ्रूट्स यानी  सूखे मेवे हमेशा स्वास्थ्य के लिए अच्छे कहे जाते रहे हैं। इसमें काजू बादाम किशमिश अखरोट और बहुत सारे सूखे मेवे आते हैं जो बायोएक्टिव होने के कारण हमारी सेहत और दिमाग के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। आज बात करते हैं दिमाग जैसी संरचना वाले अखरोट की जो वाकई में दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे अंग्रेजी में वॉलनट कहते हैं और इसके सेवन से दिमाग तेज होता है और शरीर को ताकत मिलती है। अखरोट दिमाग के साथ साथ दिल का भी ख्याल रखता है और इसके सेवन से शरीर को कई सारे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। चलिए जानते हैं कि अखरोट शरीर को किस तरह फायदा करता है और अखरोट के संभावित नुकसान क्या क्या है।
 
अखरोट के पोषक तत्व -
 
अखरोट में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी  फायदेमंद होते हैं। एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर अखरोट में  ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर होता है और ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है जो दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है। इसके अलावा अखरोट में पाया जाने वाला पोलीफिनोल कैंसर से बचाव करता है। इसमें कई सारे मिनिरल्स जैसे कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन पाए जाते हैं।
 
दिल के लिए अखरोट का सेवन काफी अच्छा होता है। दरअसल अखरोट में पाया जाने वाला अल्फा लिनोलेनिक एसिड शरीर की रक्त धमनियों में फैट को जमा होने से रोकता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती और दिल के दौरे की संभावना कम होती है। अखरोट में पाया जाने वाला पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिडहृदय प्रणाली के लिए काफी फायदेमंद माना है।
 
हाई बीपी वालों लोगों को अखरोट का सेवन करना काफी फायदा करता है। अखरोट में पाया जाने वाला पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड बॉडी में बैड कोल्स्ट्रोल का स्तर कम करके गुड केलोस्ट्रोल को बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है और दिल की बीमारियों से शरीर का बचाव संभव हो पाता है।
 
अखरोट का सेवन बढ़ते बच्चों के लिए काफी अच्छा कहा जाता है क्योंकि ये दिमाग तेज करता है और तनाव और डिप्रेशन को दूर करता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन फंक्शन को स्मूद और तेज करता है। इसके अलावा अखरोट में पाया जाने वाला पोलीअनसैचुरेटेड फैट मेमोरी बूस्ट करने में मदद करता है। बच्चों को अखरोट का सेवन रोज करना चाहिए। इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं औऱ भिगोकर भी खाए जाने पर ये काफी फायदा करता है। 
 
अखरोट के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और बोन डेंसिटी बढ़ती है। दरअसल अखरोट में पाया जाने वाला अल्फा लिनोलेनिक एसिड ना केवल हड्डियों को  मजबूत करता है बल्कि जोड़ों में दर्द भी कम करता है। इसके अलावा में भरपूर रूप से मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस होने से संभावनाओं को दूर करते हैं और अखरोट में मौजूद कॉपर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। 
 
अखरोट में पाया जाने  वाला ढेर सारा डायटरी फाइबर वजन को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। भिगोकर रखे गए अखरोट को खाने से वजन पर कंट्रोल किया जा सकता है। 
 
प्रेग्नेंसी पीरियड में अखरोट खाने से ना केवल मां बल्कि होने वाले बच्चे को भी काफी फायदा मिलता है। दरअसल अखरोट में फैटी एसिड, विटामिन-ए , ई और बी-कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जो मां के जरिए होने वाले बच्चे के मानसिक विकास को तेज करते हैं।  
 
बेहतर नींद की जरूरत है तो अखरोट का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अखरोट में विटामिन-बी6,के साथ साथ ट्रिप्टोफैन, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद हैं जो दिमाग को  तनाव से मुक्त करके भरपूर नींद में मददगार साबित होते हैं। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड मूड को अच्छा करता है जिससे बढ़िया नींद आने की संभावना बनती है। 
 
अखरोट के नुकसान -
 
यूं तो अखरोट के कई सारे फायदे हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में और कुछ लोगों को ये नुकसान कर सकता है। 
कुछ लोगों को सूखे मेवे से एलर्जी होती है। अगर आापको अखरोट खाने से एलर्जी होती है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 
अखरोट के ज्यादा सेवन से कभी कभी त्वचा पर साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं, जैसे स्किन पर रैशेज और चकत्ते आदि। 
अखरोट में फैट ज्यादा होता है इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अखरोट कम मात्रा में ही खाने चाहिए। 
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
calender
24 March 2023, 01:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो