सुबह या शाम, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नहाने का कौन सा समय बेहतर? जानें विज्ञान क्या कहता है
सोने से पहले स्नान करना भी एक लम्बे दिन के बाद आराम करने और तनाव दूर करने का एक तरीका माना जाता है। यह जापानी लोगों के लिए आराम करने और अच्छी नींद के लिए मानसिक रूप से तैयार होने का समय है। जापानी लोगों का मानना है कि नहाने से पहले स्नान करने से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं।

हम हमेशा जानते हैं कि सुबह जितनी जल्दी नहाया जाए उतना अच्छा है। हमारे देश में हजारों वर्षों से सुबह स्नान करने की परंपरा रही है। शास्त्र और पुराण हमें यही बताते हैं। उनका मानना है कि सुबह नहाना स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है, तो फिर हमारे पड़ोसी एशियाई देश इसके विपरीत क्यों करते हैं? वे सुबह उठते हैं और ऑफिस के लिए निकल जाते हैं, शाम को या रात को जब लौटते हैं तो नहाते हैं और फ्रेश होते हैं। वे कहते हैं कि शाम या रात में नहाना बेहतर होता है।
किस स्नान को माना जाता है बेहतर
दुनिया भर में न केवल स्नान की परंपराएं भिन्न हैं, बल्कि स्नान का समय भी भिन्न है। यद्यपि अमेरिकी और यूरोपीय लोग भी सुबह स्नान करते हैं, लेकिन केवल एशियाई देश ही ऐसा क्यों करते हैं? विज्ञान किस स्नान को बेहतर मानता है? जापान, कोरिया और चीन में रात में नहाना हमेशा से एक प्रथा रही है। यानि प्राचीन काल से। ऐसा माना जाता है कि रात में नहाने से दिन भर शरीर पर जमा हुए विषाक्त पदार्थ और गंदगी बाहर निकल जाती है और शरीर को आराम भी मिलता है। कोरिया में भी, जब लोग दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद शाम को घर पहुंचते हैं, तो वे अपने शरीर को आराम देने और अच्छी नींद लेने के लिए रात में नहाना पसंद करते हैं। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसी पश्चिमी संस्कृतियाँ सुबह में स्नान करना पसंद करती हैं।
रात को स्नान करते है चीनी लोग
चीनी संस्कृति में, रात में स्नान करना दैनिक स्वच्छता का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। वहां ऐसा माना जाता है कि रात्रि में किया गया यह स्नान तनाव के साथ-साथ दिन में बाहरी दुनिया में घूमने से प्राप्त सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को भी दूर करता है। इससे शरीर को ताजगी मिलती है और रात में आरामदायक नींद भी आती है।