गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है रसोई का तापमान, ठंडा करने में सहायता करेंगे यह टिप्स
खिड़कियां भी रसोई में गर्मी का कारण होती हैं। क्योंकि इससे सूर्य की सीधी रोशनी कमरे में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में अगर आपके किचन में खिड़कियां हैं तो उन पर कॉटन के पर्दे लगाएं। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद थोड़ी देर के लिए खिड़की खुली छोड़ दें। इससे कमरा ठंडा रहता है।

रसोईघर एक ऐसा स्थान है जिसके बिना पूरा घर अधूरा है। हालाँकि, घर का यह हिस्सा हमेशा बहुत गर्म और पसीने से भरा रहता है। गर्मियों में यह समस्या चरम पर होती है। इस मौसम में रसोईघर का तापमान घर के अन्य कमरों की अपेक्षा अधिक होता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में खाना बनाना किसी जंग से कम नहीं है। ऐसा वहां रखी गई गर्मी पैदा करने वाली वस्तुओं के कारण हो सकता है, साथ ही वहां पर्याप्त वेंटिलेशन या वायु संचार की कमी भी हो सकती है। ऐसे में किचन को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। यह समस्या तब और भी बड़ी हो जाती है जब रसोईघर छोटा हो और उसमें हवादार व्यवस्था ठीक न हो। ऐसे में अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो रसोई में गर्मी को कुछ हद तक दूर रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में हम अपनी रसोई को गर्म होने से कैसे बचा सकते हैं?
चूल्हे की जगह इंडक्शन का इस्तेमाल किया जाए
आमतौर पर, अधिकांश घरों में खाना गैस चूल्हे पर पकाया जाता है। लेकिन गर्मी के दिनों में इसका प्रयोग कम करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इससे अधिक गर्मी उत्पन्न होती है। जिससे रसोई में खड़ा रहना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में रसोई को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि चूल्हे की जगह इंडक्शन का इस्तेमाल किया जाए। रसोईघर में काम करते समय एग्जॉस्ट फैन का प्रयोग करें। इससे रसोईघर में हवा का संचार सुनिश्चित होता है और गर्मी के कारण घुटन का अनुभव नहीं होता। गर्मी के मौसम में खाना पकाने का समय बदलना पड़ता है। खाना सुबह जल्दी पकाएं, दोपहर तक इंतजार न करें। दोपहर तक गर्मी बढ़ जाती है।
ऐसा करने से बच सकेंगे
अगर आप गर्मी से बचना चाहते हैं तो आपको ऐसे व्यंजनों का चयन करना चाहिए। जिन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। इनमें ऐसे व्यंजन शामिल होने चाहिए जो अधिक जटिल न हों और अधिकतम एक घंटे में तैयार हो सकें। जब भी आप रसोई में खाना बनाने जा रहे हों। उस समय, पकवान से संबंधित सामग्री पहले से तैयार रखें। यह सारा काम आप रसोई में आए बिना भी पूरा कर सकते हैं। जिसमें सब्जियां काटना आदि शामिल है। इससे न केवल आपका समय बचेगा, बल्कि आपको अधिक समय तक गर्म रसोई में नहीं रहना पड़ेगा।