खेलो इंडिया अभियान की शुरुआत आज से शुरु हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में खेल और युवा मामलों का मंत्रालय दस से 31 मार्च के बीच खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इस समारोह में देश के पचास से अधिक शहरों में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में करीब 15 हजार महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। इस प्रतिस्पर्धा में दस प्रकार के खेल शामिल हैं।
Delhi | Union Minister Anurag Singh Thakur launches the Khelo India Dus Ka Dum event to mark International Women's Day. The event is organised by the Ministry of Youth Affairs and Sports at Jawaharlal Nehru stadium. pic.twitter.com/qPAmJpofDp
— ANI (@ANI) March 10, 2023
'खेलो इंडिया दस का दम' के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका दम खेलो में जब दिखेगा तो मेडल आपके कदम चूमने को तैयार रहेंगे। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया अभियान की शुरुआत की और एक सोच देश कि सामने रखी कि हम कैसे खेलो के माध्यम से देश को दुनियाभर में आगे ले जाने का काम करें।'
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मैं कह सकता हूं कि इस बार भारत को एशियन गेम्स में आज तक के सबसे ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है। हमें अपने खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद है और उन्होंने बहुत दम भी लगाया है। खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना इस (खेलो इंडिया दस का दम) आयोजन का मकसद है। खेलो इंडिया में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी 1800 से बढ़कर 2700 हो गई है। खेलों के लिए बजट बढ़ाने के लिए मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बोले कि 'कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए। विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी नफरत फैलाना बंद करें।'