क्या पता सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही न हो… दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बीजेपी पर किया हमला

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर में जारी भारत जोड़ो यात्रा में, सोमवार पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। जहां वे अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नज़र आए। यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी है तो वे मोदी सरकार को घेरने के लिए मुद्दा भी मिलता-जुलता ही लेकर आए। जहां एक पड़ाव पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाया।

Yashodhara Virodai

कांग्रेसी नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कहती है, लेकिन उनके पास इसका कोई सबूत नहीं है।आपको बता दें, कि सर्जिकल सट्राइक के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस हमेशा से मुखर रही है। इस पर दिग्विजय सिंह पहले भी सवाल खड़े करते रहे हैं। हालांकि मोदी सरकार हमेशा से इसे भारत का कड़ा प्रतिशोध बताती रही है। सेना के जांबाज़ जवानों ने इस ऑपरेशन को, पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर अंजाम दिया था। जिसे लेकर उनकी खूब सराहना भी की गई थी। लेकिन जांबाज़ी से भरे इस ऑपरेशन की सच्चाई को लेकर कांग्रेस नेता हमेशा संदेह में रहे हैं। इसे लेकर उनकी ओर से कई तरह के बयान भी आते रहे हैं।

फिल्म द कश्मीर फाइल्सके प्रचार को लेकर पर भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल-370हटाए जाने के बाद कथित तौर से बढ़े आतंकवाद का भी ज़िक किया।दिग्वजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, कि उन्होंने कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म का प्रचार किया, जिससे तनाव की स्थिति पनपी। हालांकि आपको बता दें, कि इस फिल्म को कश्मीरी पंडितों ने खूब सराहा था और हकीकत को उजागर करने की लिए फिल्म निर्माताओं का आभार भी जताया था।

calender
23 January 2023, 05:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो