अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आया बड़ा बदलाव, कैंडिडेट को पहले पास करना होगा एंट्रेंस एग्जाम

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में केंडिडेट को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। उसके बाद ही उनका मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

करीब 15 फरवरी के आसपास से साल 2023 के लिए अग्निवीर भर्तियां शुरू हो जाएगी। लेकिन इस बार अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले साल इस योजना की शुरुआत हुई थी। इस बार अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में केंडिडेट को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। उसके बाद ही उनका मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होगा। आपको बता दें कि अग्निवीर बनने के लिए बहुत से युवा इसमें रुचि ले रहे हैं। अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखने के मिली।

इसको देखने हुए इंडियन आर्मी ने यह निर्णय लिया है। आर्मी अधिकारी के अनुसार हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ भी लगाने होते हैं जिसमें खर्चा ज्यादा होता है। नई अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से भर्ती रैलियों के खर्चे में कमी आएगी। आपको बता दें कि अभी तक अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में पास हुए उम्मीदवारों की ही लिखित परीक्षा होती थी। आपको बता दें कि अप्रैल 2023 में 200 जगहों पर अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

अब से अग्निवीर के लिए भर्तियां ऐसी की होंगी। ऑनलाइ लिखित टेस्ट देकर पास होने वाले उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो पाएंगे। बता दें साल 2022 में 40 हजार अग्निवीरों को सेना में भर्ती किया गया था। जिनकी अभी ट्रेनिंग चल रही है। अब तक 19000 अग्निवीरों की भर्तियां हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक मार्च 2023 तक नये नियम के अनुसार 21000 और भर्तियां की जाएंगी। आने वाले चार सालों में 10 हजार अग्निवीरों को परमानेंट किया जाएगा। इस साल फिर 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती होगी। 2024 में 45,000 और 2025 में 50,000 अग्निवीरों की सेना में भर्ती की जाएगी।

calender
04 February 2023, 03:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो