पैगंबर मोहम्मद पर बयान को लेकर BJP नेता टी राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह(T. Raja Singh) एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, बीजेपी नेता ने हैदराबाद में पैगंबर मोहमम्द के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद ये मामला गर्मा गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह(T. Raja Singh) एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, बीजेपी नेता ने हैदराबाद में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद ये मामला गरमा गया है।

बता दें कि हैदराबाद सिटी टास्कफोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने राजा सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं राजा सिंह के पैगंबर मोहम्मद पर बयान को लेकर मुस्लिम संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

क्या है मामला-

राजा सिंह ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुखी के हैदराबाद में शो को रोकने की पूरी कोशिश की थी, मगर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शो सफल होने के बाद से राजा सिंह काफी भड़क गए। उन्होंने मुन्नवर फारुखी के साथ-साथ पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित वीडियो जारी किया है, जिसमें गंदी गंदी गालियां भी दी हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पूरे हैदराबाद शहर में जोरदार हंगामा शुरू हो गया है।

टी राजा ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

बता दें कि राजा सिंह ने मुन्नवर फारुखी का शो होने से पहले ही कहा था कि अगर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस शो होने की इजाजत देगी तो वह विवादित टिपप्णी करेंगे। राजा सिंह का आरोप है कि मुन्नवर अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान देते है। यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके पैंगबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

दरअसल, राजा सिंह अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में बने रहते है। वहीं अब मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर राजा सिंह के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

calender
23 August 2022, 12:18 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!