हिमाचल प्रदेश की नई सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, इन सात विधायकों की हुई एंट्री

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद आज सीएम सुखविंदर सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और सात विधायकों को उनके मंत्रिमंडल में एंट्री मिली है।

Vishal Rana
Vishal Rana

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद आज सीएम सुखविंदर सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और सात विधायकों को उनके मंत्रिमंडल में एंट्री मिली है। सीएम सुखविंदर के मंत्रिमंडल में धनी राम शांडिल्य, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, अनिरुद्ध सिंह, और रोहित ठाकुर जगह मिली है इन सभी मंत्रियों ने आज शपथ ली है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इन सभी सातों मंत्रियों को शपथ दिलाई है। अगर बात इन सातों मंत्रियों की करे तो धनी राम शांडिल्य सोलन के सबसे पुराने विधायक है, हर्षवर्धन चौहान सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक रह चुके है, जगत सिंह नेगी किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर रह चुके है, विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक है, चंदर कुमार कांगड़ा के जवाली विधायक, अनिरुद्ध सिंह कुसुमपट्टी से विधायक और रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रह चुके है।

इन सभी को आज राज्यपाल ने शपथ दिलाई। वहीं इससे पहले सीएम सुखविंदर ने मुख्य संसदीय सचिव पद की शपथ 6 एमएलए को दिलाई थी। जिसके बाद सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। बता दे, इस बार के हिमाचल प्रदेश विधानसभा 2022 में कांग्रेस पार्टी ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत हासिल करके पूर्णबहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को इस बार 25 सीटे ही मिली थी।

calender
08 January 2023, 12:55 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!