कांग्रेस पार्टी मतलब भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन तो वही भाजपा का मतलब विकास ही विकास: कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुवान को देखते हुए भाजपा पार्टी ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मतलब कमीशन, भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन और अपराधीकरण। भाजपा का मतलब विकास, विकास और विकास है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक में होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों नें प्रचार- प्रसार करना शुरू कर दिया है। कर्नाटक के चिक्कानायकनहल्ली में एक बाइक रैली में भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि यह रोड शो एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया है. उत्साह दिखाता है कि आप बीजेपी को वोट देंगे। देश के करोड़ों किसानों को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के तहत सालाना 6 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है और इसका फायदा कर्नाटक के लाखों किसानों को भी हो रहा है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "हवाई अड्डों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ कर्नाटक तेजी से विकास कर रहा है। कांग्रेस पार्टी मतलब कमीशन, भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन और अपराधीकरण। भाजपा का मतलब विकास, विकास और विकास है

जेपी नड्डा ने कहा कि हाल ही में पूर्वोत्तर के राज्यों में संपन्न हुए चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई। हालांकि इन राज्यों में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी थी. राहुल ने इंग्लैंड में भारत की संप्रभुता को चुनौती दी। उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए। उन्हें आपके वोटों के जरिए करारा जवाब देने की जरूरत है।अभी पूर्वोत्तर के राज्यों (नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा) में चुनाव हुआ, तीनों राज्यों में NDA की सरकार बनी, कांग्रेस को क्या मिला? त्रिपुरा में 3 सीट, मेघालय में 5 सीट और  नागालैंड में 0 सीट।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि "राहुल गांधी इंग्लैंड जाकर बोलते हैं कि भारत की प्रजातंत्र को खतरा है। चुनाव न जीतो तो प्रजातंत्र को खतरा है और चुनाव हार जाओ तो ईवीएम। उन्होंने वहां पर कहा कि भारत में प्रजातंत्र नहीं रह गया है।

calender
18 March 2023, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो