असम में भूकंप के झटके महसूस किए गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 आंकी गयी है। असम में 23 किलोमीटर दक्षिण जोरहट में भूकंप का केंद्र था। भूकंप सुबह लगभग 9:03 बजे आया।
An earthquake with a magnitude of 3.6 on the Richter Scale hit 23km South of Jorhat, Assam today at around 9:03 am IST: National Center for Seismology pic.twitter.com/OL1hQtN1fX
— ANI (@ANI) March 18, 2023
निकोबार द्वीप समूह में 6 मार्च को आया भूकंप
सोमवार यानी 6 मार्च को निकोबार द्वीप समूह में सुबह करीब 5 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिकटल स्केल पर 5 मापी गई। आपको बता दें कि आज जो भूकंप आया उसके झटके भारत और इंडोनेशिया में महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
5 मार्च को उत्तराखंड में आया था भूकंप
रविवार 5 मार्च को उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि उत्तरकाशी में यह भूकंप बीती रात को आया था। हैरानी की बात यह है कि उत्तरकाशी के एक के बाद एक 4 बार भूकंप आया।
26 फरवरी को भी आया था भूकंप
इससे पहले पिछले रविवार यानी 26 फरवरी को गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केद्र NCS ने इसकी जानकारी थी। राजकोट के उत्तर पश्चिम में करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।