तीन राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का आज ऐलान करेगा भारत निर्वाचन आयोग

उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को चुनाव आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा की तारीखों की घोषणा करेंगा। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेगा और विस्तार से चुनाव नोटिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को चुनाव आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा की तारीखों की घोषणा करेंगा। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेगा और विस्तार से चुनाव नोटिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी।

 

मेघालय की विधानसभा में भी भाजपा की स्थिति खास नहीं है। जिसमें 60 विधानसभा सीटों पर मेघालय में भाजपा के पास 9.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 2 सीटें है। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो राज्य में कुल 2 लोकसभा सीटें है और दोनों भाजपा के पास नहीं है। यहां एक सीट कांग्रेस तो वही एक सीट NCP के पास है।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा का पांच साल का विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को खत्म हो रहा है। इससे पहले नई विधानसभा का गठन होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी दिन कार्यकारिणी की बैठक की। इसमे विधानसभा चुनावों और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। इस बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णू देव वर्मा नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़े...........

उत्तर भारत में हो सकती है बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag