Exit Poll 2022: MCD, गुजरात, हिमाचल में किसका पलड़ा भारी, कुछ देर बाद आएंगे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। गुजरात में आज सुबह नौ बजे से दूसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग चल रही है। वहीं दोपहर तीन बजे तक गुजरात में 50 फीसदी मतदान हो चुका है। अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोज के नतीजे सामने आने वाले है।

Lalit Hudda

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। इस दिन गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और अन्य पांच राज्यों की छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जबकि एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान किया गया था। एमसीडी चुनाव के नजीते सात दिसंबर को आएंगे। चुनाव नतीजों से पहले अलग-अलग एजेंसी अपने एग्जिट पोल के नतीजे पेश करेंगी। एग्जिट पोल से पता चलेगा कि चुनाव में किसका पलडा भारी रहा है।

अब देखना यह है कि एमसीडी, गुजरात और हिमाचल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से इतिहास दोहराएगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कोई उलटफेर करती नजर आएंगी। कुछ ही देर में हम आपकों बताएंगे कि एग्जिट पोल के मुताबिक, किस राज्य में कौन सी पार्टी अपनी सरकार बना रही है। 

calender
05 December 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो