26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' होगा शुरूः कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैसला किया गया कि कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरूआत करेगी।

Lalit Hudda

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' शुरू किया जाएगा और यह अभियान दो महीनों तक चलेगा। इस अभियान में राहुल गांधी के संदेश वाला पत्र हर ग्राम पंचायत और बूथ तक पहुंचाया जाएगा।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के बाद 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' शुरू होगा। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के शीर्ष निकाय कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थान पर संचालन समिति का गठन किया था।

इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ट नेता शामिल हुए थे। जबकि 'भारत जोड़ो यात्रा' के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

calender
04 December 2022, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो