Himachal Election Result: हिमाचल की सभी 68 सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस को बहुमत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 68 सीटों पर गुरूवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अब तक विधानसभा की सभी 68 सीटों के रूझान सामने आ चुके है। हिमाचल चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 68 सीटों पर गुरूवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अब तक विधानसभा की सभी 68 सीटों के रूझान सामने आ चुके है। हिमाचल चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों पर शुरूआती रूझान आ चुके है। रूझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भापजा) से कांग्रेस आगे निकल गई है। फिलहाल कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है। ऐसे में निर्दलीय विधायकों की भूमिका अहम है। माना जा रहा है कि निर्दलीय विधायक जिस ओर जाएंगे वहीं पार्टी सरकार बनाने में कामयाब होगी। फिलहाल रूझानों में कांग्रेस ने बहुतमत हासिल कर लिया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag