score Card

Himachal Pradesh election: सिरमौर में एक जनसभा में प्रियंका गांधी बोली कि हिमाचल प्रदेश मेंरी दादी ने बनाया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोली कि. "इसके साथ ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला होगा। कांग्रेस पार्टी आपके लिए काम करना चाहती है। हमने निर्णय लिया है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोली कि. "इसके साथ ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला होगा। कांग्रेस पार्टी आपके लिए काम करना चाहती है। हमने निर्णय लिया है कि हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाएंगे ताकि आपके प्रदेश में शिक्षा को नई शक्ति मिले। कांग्रेस ये बात कह रही है कि जिस दिन नई सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होगी उसी दिन  यह फैसला होगा कि आपको(नौजवान) 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे। ये आपका हक है।"

"यह माता रेणुका, भगवान परशुराम एवं माता भंगायणी जी की भूमि है। इस धरती से हमेशा ही सत्य की आवाज़ उठी है। माता भंगायणी साम-दाम-दंड-भेद को पराजित करने वाली देवी थी। उनके आशीर्वाद से यही खासियत पूरे हिमाचल के लोगों की है। उन्होने कहा कि आज जब आप TV और अखबारों में विज्ञापन देखते हैं तो आपको लगता है कि बहुत काम हो गया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग होती है। इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप अपने अनुभव और परिस्थितियों के आधार पर अपना वोट दें।"

कुछ दिनों पहले BJP के बड़े नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में आकर कहा कि - कांग्रेस आपको स्थिर सरकार दे ही नहीं सकती। लेकिन आप खुद बताइए कि आजादी से लेकर अब तक सबसे स्थिर सरकारें किसकी रही हैं और कौन देश में अस्थिरता फैला रहा है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तब सभी ने इंदिरा गांधी जी से कहा था कि यह प्रदेश चल नहीं पाएगा। लेकिन इंदिरा जी ने आपके भरोसे पर यह प्रदेश बनाया। यहां के बुजुर्गों, कर्मचारियों और नौजवानों ने यह प्रदेश बनाया।" 

प्रियंका गाधी ने कहा कि "

आप पिछले 5 साल की स्थिति देखिए: -

हिमाचल प्रदेश ₹70 हज़ार करोड़ के कर्ज़ में है 

-यहां के 15 लाख युवा बेरोज़गार हैं

- प्रदेश में 63 हज़ार सरकारी पद खाली पड़े हैं"

सोर्स -ट्विटर

calender
10 November 2022, 02:50 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag