ISRO: इसरो ने देश का सबसे बड़ा रॉकेट LVM3 किया लॉन्च, अंतरिक्ष की कक्षा में एक साथ ले गया 36 उपग्रह

इसरो के LVM3 रॉकेट ने ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह के साथ लॉन्च किया गया। आज सुबह 9 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी गई।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार (26 मार्च ) को एक साथ 36 सैटेलाइट लॉन्च किए है। ब्रिटिश की एक कंपनी के उपग्रहों को लेकर आज सुबह 9 बजे इसरो के सबसे भारी LVM3 रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्री हरिकोटा से उड़ान भरी है। बता दें कि इसकी लंबाई करीब 43.5 मीटर और इसका वजन 643 टन है।

इसरो ने 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को लॉन्च कर अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया है। जानकारी के मुताबिक, 43.5 मीटर लंबे इसरो के इस रॉकेट ने ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह को एक उड़ान भरी थी। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ट्वीट कर इस मिशन के लॉन्चिंग की जानकारी दी।

कौन है ब्रिटिश वन वेब कंपनी

ब्रिटिश स्टार्ट अप कंपनी वन वेब में एयरटेल यानि भारती एंटरप्राइजेज भी शेयरहोल्डर है। वनवेब कंपनी के साथ इसरो की दो डील हो चुकी है। इसमें एक डील पिछले साल हुई थी। जबकि दूसरी डील में निजी कंपनी के किसी  कोई सैटेलाइट लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह सैटेलाइट लॉन्च 100 फीसदी सफल रहा है। पिछले साल अक्टूबर में इसरो ने वनबेस के 36 सैटेलाइट्स एलवीएम 3 रॉकेट एक साथ्ज्ञ लॉन्च किए थे। इसके सफल अभियान से दुनिया भर के हिस्से में स्पेस आधार ब्रॉडबैंड इंटरनेट योजना में काफी मदद मिलेगी।

72 सैटेलाइट लॉन्च करने की डील

एलवीएम 3 इसरो का सबसे भारी रॉकेट यान है। यह अब तक पांच सफल उड़ाने पूरी कर चुका है। जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से 72 उपग्रह लॉन्च करने का करार किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक, अगर यह लॉन्चिंग अभियान कामयाब हुआ तो वनवेब इंडिया-2 स्पेस में 600 से ज्यादा लोअर अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट्स के कान्स्टलेशन को पूरा कर लेगा।    

calender
26 March 2023, 01:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो