95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के पूरे हो गए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देने उनके आवास पहुंचे है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

calender

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब 40 मिनट तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहें। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही पीएम मोदी ने उनका आर्शीवाद भी लिया।

वहीं राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- "श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने के बाद ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि- "आदरणीय आडवाणीजी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूँ।"

First Updated : Tuesday, 08 November 2022