मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिन में पड़ेगी गलन वाली ठंड

देश की राजधानी दिल्ली में 17 और 18 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की मार झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने री संभावना है।

Nisha Srivastava

उत्तर भारत में ठंड से लोग परेशना हैं। तेज हवाओं और कोहरे ने लोगों के आवागमन के प्रभावित किया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे हैं। आग और रूम हीटर ही ठंड काटने का सबसे बड़ा सहारा है। हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ तेज धूप से भी लोगों को कुछ राहत मिली है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर एक बड़ा अपटेड जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत में ठंड एक बार फिर बढ़ जाएगी।

घने कोहरे के साथ शीतलहर भी चलेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दो दिन से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला है। इसके कारण कोहरे और तेज हवाएं से राहत मिली है, लेकिन 17-18 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा और गलन वाली ठंड की वापसी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जनवरी को ठंड की स्थिति सामान्य रहेगी। वहां राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। आपको बता दें कि बीकानेर, जयपुर, अजमेर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का सितम देखने को मिल सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में 17 और 18 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की मार झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने री संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। यूपी के कई हिस्सों में तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पहाड़ों में इन दिनों बर्फबारी हो रही है। कुल्लू, नरकंडा, लाहौल स्पीति में चारों ओर बर्फ की मोदी चादर बिछी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Cold Wave: क्या दिल्ली में पड़ने वाली है बर्फ जमाने वाली सर्दी? जानिए मौसम एजेंसी से इसकी सच्चाई

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो