मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तर भारत में आज बारिश होने के आसार

देश की राजधानी दिल्ली में 25 जनवरी और 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतन तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में ठंड से राहत है। कोहरे और शीतलहर से लोगों को राहत मिली है। लोग खिलखिलाती धूप का मजा ले रहे हैं। लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। देश की राजधानी दिल्ली में 25 जनवरी और 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतन तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज होगी

बारिश मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 26 जनवरी को भी हल्की बूंदाबादी हो सकती है। दिल्ली में मौसम बदलने का साथ तेज हवा भी चलेगी। आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके अलावा ठंडी हवा चलती रहीं। उत्तर प्रेदश की बात करें तो यूपी में 26 जनवरी से बारिश हो सकती है। कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

बिहार-पंजाब में भी बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था। आने वाले कुछ दिन बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कोहरा छाया रहेगा। पंजाब में 25 और 26 जनवरी को बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

पहाड़ों में हिमपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड, हिमाचल, लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 जनवरी को हिमपात होने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक फिलहाल उत्तर भारत में शीतलहर होने का अनुमान नहीं है लेकिन मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इसके साथ तापमान में बढ़ोत्तकी भी हो सकती है।

calender
25 January 2023, 11:03 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो