लालकृष्ण अडवाणी के जन्मदिन पर घर पहुचे नरेंद्र मोदी, केक काटकर मनाया जश्न

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अडवाणी ने अपने अथक प्रयासों से देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत किया। सरकार में रहते हुए उन्होंने देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया है। शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

calender

राजनाथ सिंह ने कहा कि अडवाणी ने देश, समाज और पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी गिनती देश की सबसे बड़ी शख्सियतों में होती है।

अडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था 2002 से 2004 के बीच उन्होंने अटल बिहारी वह वाजपेयी की सरकार में 7वें उप प्रधानमंत्री थे। इससे पहले वह 1998 से 2004 तक एनडीए सरकार में गृह मंत्री थे वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उन्हें 2015 में पद्म विभूषण प्राप्त किया।

अडवाणी के हर जन्मदिन पर पीएम मोदी उन्हें बधाई देने उनके घर जाते हैं। पीएम ने बीजेपी नेताओं के साथ केक भी काटा। पिछले जन्मदिन पर भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह सुबह अलग-अलग अडवाणी के घर पहुंचे थे।

दोनों ने करीब आधा घंटा उनके साथ बिताया। इस बीच पीएम ने पुराने दिनों की दो-तीन बातें बताईं। उन्होंने याद किया कि कैसे वे और अडवाणीजी संगठन के विस्तार के लिए मिलकर काम करते थे। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान अडवाणी खामोश रहे. अंत में उन्होंने केवल एक ही शब्द कहा - धन्यवाद।

First Updated : Tuesday, 08 November 2022