उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ठंड से राहत नहीं, जानिए किस राज्य का क्या है मौसम अपडेट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देश में अगले 4 दिन कड़ाके दिन ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। हर रोज तापमान में गिरावट आ रही है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी और चल रही तेज बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देश में अगले 4 दिन कड़ाके दिन ठंड पड़ने वाली है।

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री है। ठंड के साथ लोगों को कोहरे और शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। सर्द हवाएं और कोहरे की वजह से ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।

इन राज्यों बढ़ेगी ठंड

देश में सर्दी अपने चरम पर है और ठंड से लोग ठिठुर रहें है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं ओडिशा, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने कोहरा छा सकता है।

देश के कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश

देश में एक तरफ ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम और अरूणाचल प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में 24 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ कर्नाटक, केरल, उत्तरी नागालैंड में भी बारिश हो सकती है।

खबरें और हैं...

अगले 2 दिनों तक थर-थर ठंड से कांपेगी दिल्ली, इन राज्यों में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड

calender
26 December 2022, 09:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो