पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भूकंप पीड़ितों प्रति शोक जताया

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वाले के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दुख जताया है। बता दें कि इंडोनेशिया के जावा प्रांत में सोमवार को आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के झटकों के कारण कई इमारत जमीदोज हो गई। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 162 लोगों की मौत हुई है, जबकि 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंडोनेशिया में भूकंप से जान व माल को हुई क्षति से दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

5.6 तीव्रता वाले इस भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों और गलियों में भागते हुए दिखे। इससे पहले भी शुक्रवार को पश्चिम इंडोनेशिया में भी भूकंप के छटके महशूश किये गए थेए लेकिन उस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई थी।

calender
22 November 2022, 04:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो