आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज यानि सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो रहा है। वह अपने दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज यानि सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू हो रहा है। वह अपने दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। वह गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू गांधीनगर में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी। वह दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद शाम को गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।

4 अक्टूबर को मुर्मू महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप मंच ‘हरस्टार्ट’ का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।

calender
03 October 2022, 11:27 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो