गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट, पीएम मोदी ने भेजा था निमंत्रण

देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "यह पहली बार है जब अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।"

Lalit Hudda

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था, जिसे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 16 अक्टूबर को उन्हें सौपा था। इसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा 2022-23 में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है। बयान में कहा गया है कि "भारत और मिस्र के सभ्यतागत तथा लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।"

इससे पहले साल 2021 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस मामले बढ़ने के कारण उन्होंने अपनी इस यात्रा रद्द कर दिया था।

calender
27 November 2022, 02:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो