कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल यानी कि बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए इस यात्रा में शामिल होगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

calender
22 November 2022, 09:36 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल यानी कि बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए इस यात्रा में शामिल होगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।"

बता दें कि सात सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई। वे पिछले दिनों से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थी।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। उस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ में पदयात्रा की थी।

राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की। बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3570 किलोमीटर का सफर तय करके जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचेंगे। जहां पर यह यात्रा संपन्न होगी।

calender
22 November 2022, 09:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो