score Card

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”  मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दो साल तक हर एक साल 50000 करोड़ का वितीय मदद देने की मांग की है। मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मान का दिल्ली का यह पहला दौरा है। बैठक के बाद भगवंत मान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भगवंत मान ने पीएम मोदी से पहली मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को हजारों लोगों की मौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मान को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी थी। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को 117 में से 92 सीट पर जीत मिली है।

calender
24 March 2022, 03:26 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag