राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसके लिए वे माफी मांगे: शशि थरूर

राहुल गांधी के विदेशी धरती में लोकतंत्र और मोदी सरकार के खिलाफ बयान पर इन दिनो राजनीतिक पार्टी का महौल ऐसा हो गया है कि दोनो पार्टिया एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे है।

calender
17 March 2023, 03:31 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जबसे विदेश में देश के लोकतंत्र और मोदी सरकार के खिलाफ बयान दिए है। तभी से वह भाजपा पार्टी के निशाने पर है। आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कह दिया कि राहुल गांधी को माफी मागें तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि राहुल गांधी नहीं मांगेगे। आज कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी मांग नहीं की है कि विदेशी ताकत हमारे देश में आकर हमारे लोकतंत्र को बचाएं। ये सब बकवास है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र खतरे में है,सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए। मझे नहीं लगता कि इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि "राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कभी भी यह मांग नहीं की कि हमारे लोकतंत्र को बचाने के लिए विदेशी ताकतें हमारे देश में आएं। ये बकवास है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र खतरे में है और सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए। मैंने इसमें कुछ भी गलत नहीं सुना। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए माफी मांगने की जरूरत है। लेकिन, संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। बजट सत्र चल रहा है, वित्त विधेयक पारित करने की आवश्यकता है। जब इतने महत्वपूर्ण मामले हैं, तो आप एक गैर-मुद्दे पर संसद को चलने नहीं दे रहे हैं।

calender
17 March 2023, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो