राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन, 145 दिनों का सफर आज होगा खत्म

राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा। 145 दिनों से सफर कर रही इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। राहुल गांधी इस य़ात्रा का फिनाले श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा। 145 दिनों से सफर कर रही इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। राहुल गांधी इस य़ात्रा का फिनाले श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी कई बड़ा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विपक्षी पार्टियां भी भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों ये गुजरी है। सिर्फ 145 दिनों के अंदर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 4 हजार 80 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। आपको बता दें कि रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। सुबह के समय भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी और दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचीं। जहां राहुल गांधी ने झंडा फहराया।

उन्होंने कहा भारत से किया वादा आज पूरा हुआ। भारत जोड़ो यात्रा में मुझे बहुत लोगों का साथ मिला है। मैं शब्दों में इस यात्रा को बयां नहीं कर सकता। भारत जोड़ो यात्रा को कई लोगों ने इसका समर्थन किया है। जिसमें नेता से लेकर बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। शिवसेना, एनसीपी पार्टियां इसका समर्थन किया है। महबूबा मुफ्ती और अब्दुल्ला ने भी इस यात्रा का सपोर्ट किया है।

इसके अलावा अभिनेत्री और नेता उर्मिला मातोंडकर, स्वरा भास्कर, पूजा भटट्, रिया सेन, काम्या पंजाबी, पूनम कौर अरुणा राय आदि। भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन है। इसके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है।

इन पार्टियों में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना को आमंत्रण भेजा गया है।

calender
30 January 2023, 11:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो