देश में सर्दियों की छुट्टियों के बाद कई राज्यों में खुले स्कूल, टाइमिंग में हुआ बदलाव

देश की राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी के स्कूलों को खोल दिया गया है। हालांकि विंटर वेकेशन के दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा तक की एक्स्ट्रा क्लासे लग रही थी।

calender

School Reopen : बढ़ती ठंड के बीच सोमवार 16 जनवरी से देश के कई राज्यों में विंटर वेकेशन के बाद स्कूलों को खोल दिया गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आज से स्कूल खुल गए हैं। सर्दियों के छुट्टियों के बाद बेशक बच्चे फिर से स्कूल में पढ़ने जाएंगे लेकिन इसके बाद उन्हें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर का दौर फिर आएगा। इसलिए विधालयों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

वहीं राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी के स्कूलों को खोल दिया गया है। हालांकि विंटर वेकेशन के दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा तक की एक्स्ट्रा क्लासे लग रही थी। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार के अनुसार आज से स्कूलों को खोल दिया गया है।

लेकिन सुबह के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा रहता है, इसलिए 1 से 8 कक्षा तक की क्लासे सबुह 10 बजे से 3 बजे तक लगेंगी।इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक की क्लासे सुबह 9 बजे से 3 बजे तक लगेंगी। पटना में सोमवार से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज से खोला गया है लेकिन कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।

इन राज्यों में फिलहाल बंद रहेंगे स्कूल

राजस्थान सरकार ने स्कूलों को 18 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। पंजाब में सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के 1 से 8वीं कक्षा तक के बच्चों को लिए 21 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। व

हीं चंडीगढ़ ने सभी स्कूलों में 21 जनवरी तक विंटर वेकेशन को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि इस दौरान 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी। हरियाणा में भी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा झारखंड में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश को बढ़ाया दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

68 यात्रियों को लेकर जा रहा ATR-72 पैसेंजर प्लेन नेपाल में पोखरा के पास हुआ क्रैश, 68 शव बरामद

First Updated : Monday, 16 January 2023