score Card

शाह का असम दौरा: आखिर गृहमंत्री शाह ने क्यों कहा असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी..... है

गृहमंत्री अमित शाह इस वक्त असम के दौरे पर हैं। बीते दिन शाह ने पुजा- पाठ के कार्यक्रम हिस्सा लिया। आज उन्होंने असम के प्रदेश कार्यालय का उद्धाटन किया है। इस मौके पर सीएम हिमंत विस्वा शर्मा समेत असम इकाई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

गुवाहाटी :  गृहमंत्री अमित शाह इस वक्त असम के दौरे पर हैं। बीते दिन शाह ने पुजा- पाठ के कार्यक्रम हिस्सा लिया। आज उन्होंने असम के प्रदेश कार्यालय का उद्धाटन किया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम हिमंत विस्वा शर्मा समेत असम इकाई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। गृह मंत्री शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधि त करते हुए कहा कि मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था... हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है। उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर 2 बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।

आगे शाह ने राहुल गांधी का जिक्रकर कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को (2019 में) सत्ता में आने पर पूर्वोत्तर से AFSPA हटाने का एजेंडा दिया, वह तुष्टिकरण के लिए था। जब मुझसे यह पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और AFSPA को हटा देंगे लेकिन जीत गए ' केवल तुष्टिकरण के लिए ऐसा न करें।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि "मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं।भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है।"

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि " पूरे देश में भाजपा ने 512 कार्यालय बनाने की प्रस्तावना रखी, जिसमें से 236 कार्यालयों का निर्माण हो चुका है और 154 कार्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में पूरे देश सहित असम और नॉर्थ ईस्ट में भी भाजपा का भव्य कार्यालय होगा। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।"

calender
08 October 2022, 01:00 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag