शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने डिप्टी CM

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ

calender

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।वह राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी डिप्टी CM पद की शपथ ली।

शिमला में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' थाम दिया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज शिमला में कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।

सुखविंदर सुक्खू ने शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया है।

और ये भी पढ़े-

Himachal Pradesh: शिमला पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

सोर्स- ट्विटर

First Updated : Sunday, 11 December 2022