कांग्रेस सत्याग्रह के दौरान राहुल गांधी को लेकर बहन प्रियंका ने 32 साल पुराना किस्सा सुनाया

राजघाट में आज संकल्प सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार के खून ने सींचा है। जो सोचते हैं कि हमें अपमानित कर, एजेंसियों से छापे मरवाकर हमें डरा देंगे, वो गलत सोचते हैं। हम डरने वाले नहीं हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह का आयोजन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में राजघाट पहुंचे।

देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार के खून ने सीचा है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 'आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया जाता है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

देश की जनता के लिए लड़ रहे है राहुल गांधी: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर सत्याग्रह के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "हमें अगर कोई सताने की, सत्य बोलने से रोकने की कोशिश करता है तो देश, लोकतंत्र, बोलने की आज़ादी को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पर केस किया गया। 

PM पर लगाना था मानहानि का केस:मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उनपर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी। नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?।

calender
26 March 2023, 12:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो