राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने हमला बोलते हुए कहा - PM के प्रति नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यानी बुधवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर उनके लंदन में दिए गए बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यानी बुधवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर उनके लंदन में दिए गए बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था? उन्होंने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। 

राहुल गांधी ने SC और EC जैसी संस्थाओं का अपमान किया। क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के अध्यक्ष का अपमान लोकतंत्र है? भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगा तो आपने उसका समर्थन किया, वो क्या था?

विदेश में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर भाजपा द्वारा मांगे गए माफीनामा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ' माफीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं। मोदी जी ने 5-6 देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप है। भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम किया जा रहा है, सभी टीवी चैनलों को दबाया जा रहा है, सच बोलने वाले लोगों को जेल में डाला जा रहा है, ये लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है? इसलिए माफी का कोई सवाल नहीं है।

calender
15 March 2023, 11:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो