भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंची सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को करेंगी पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंची सोनिया गांधी, 6 अक्टूबर को करेंगी पदयात्रा

Suman Saurabh
Suman Saurabh

कर्नाटक : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में “भारत जोड़ों यात्रा” में हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी यात्रा में भाग लेंगी। राहुल गांधी यात्रा में लगातार चल रहे हैं और 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे। यात्रा कर्नाटक चरण के साथ एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई है क्योंकि राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और यह पहली बार है जब यह भाजपा शासित राज्य से गुजर रहा है। बता दें कि यह यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

अबतक कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा दो राज्य तामिलनाडु और केरल से गुजर चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु और केरल में पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिला, जिसकी राहुल गांधी और पार्टी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू हो रही जब यह यात्रा भाजपा शासित प्रदेशों में पहुंची है। लेकिन इसपर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह समर्थन कम नहीं होगा, देश भाजपा की गलत नीतियों की वजह से जिस दौर से गुजर रहा है वह अब हरएक देशवासियों को एहसास हो गया है और वह केंद्र सरकार के द्वारा थोपी गई मंहगाई और बरोजगारी से त्रस्त हो गए हैं। और बात रही परिणाम की तो परिणाम जो भी हो कांग्रेस देश की आम जनता के लिए अपना कार्य करती रहेगी।

calender
03 October 2022, 04:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो