सुप्रीम कोर्ट को आज मिले 2 नए न्यायाधीश, SC में कुल जजों की संख्या हुई 34

सोमवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय में दो न्यायाधीश शामिल हुए। आज न्यायामूर्ति बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण की।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

सोमवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय में दो न्यायाधीश शामिल हुए। आज न्यायामूर्ति बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण की। सुप्रीम कोर्ट में सबुह 10.30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों जजों की नियुक्ति के वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी के साथ अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या कुल 34 हो गई है। वहीं देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को नये जजों की नियुक्तियों की घोषणा की थी।

न्यायामूर्ति बिंदल

न्यायामूर्ति बिंदल का जन्म 16 अप्रैल, 1961 में हुआ था। जस्टिस बिंदल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 11 अक्टूबर, 2021 को कार्यभल संभाला था। उन्होंने एलएलबी करने के बाद 1985 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपने करियर की शुरुआत की थी। जस्टिस बिंदल ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान करीब 80,000 केस का निपटारा किया था।

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार का मूल कैडर कर्नाटक उच्च न्यायालय है। उन्होंने 1987 में एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जस्टिस कुमार को वर्ष 1999 में केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि जस्टिस कुमार को साल 2005 में भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद 26 जून, 2009 में जस्टिस कुमार को कर्नाटक हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में प्रमोट किया गया। इसके बाद जस्टिस कुमार 13 अक्टूबर, 2021 को से गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

इससे पहले SC में पांच जज हुए थे शामिल

6 फरवरी को 5 नए न्यायाधीशो ने शपथ ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इन नए जजों को शपथ दिलाई। इनमें चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, जस्टिस पीवी संजय कुमार, न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल

calender
13 February 2023, 03:12 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!