हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 दिसंबर से

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन चुकी है। वहीं अब हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन चुकी है। वहीं अब हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 से 24 दिसंबर तक होगा। प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 दिसंबर से सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहीं, सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सभी विधायक आज राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। वहीं सीएम और सभी विधायकों ने गुरुवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी की।

calender
16 December 2022, 04:17 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!