महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का नया नियम ’हेलो’ के बजाय बोलना होगा वंदेमातरम

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने नया आदेश जारी किया है। नए नियम के मुताबिक सरकारी अधिकारियों से मोबाइल फोन से संपर्क करने के संदर्भ में ’हेलो’ बोलने के बजाय ’वंदेमातरम’ बोलना होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने नया आदेश जारी किया है। नए नियम के मुताबिक सरकारी अधिकारियों से मोबाइल फोन से संपर्क करने के संदर्भ में ’हेलो’ बोलने के बजाय ’वंदेमातरम’ बोलना होगा। जिसे गांधी जयंती से यानि 2 अक्टूबर से सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित अन्य सरकारी संस्थाओं में अनिवार्य कर दिया गया है। इस संदर्भ में राज्य सरकार के द्वारा शनिवार को एक जारी बयान में यह जानकारी दी गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा यह आदेश अन्य संस्थाओं सहित राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले संस्थानों पर भी लागू होगा। जिन सभी कर्मचारी को फोन कॉल करते समय ‘हैलो‘ की बजाय ‘वंदे मातरम‘ का उपयोग करना होगा। महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सरकारी पत्र में कहा गया कि अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों में भी ’वंदेमातरम’ को अभिवादन के तौर पर प्रयोग करने के लिए जागरूकता पैदा करें। सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रतियां सभी विभागों में भेज देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस मामले में महाराष्ट्र के वनमंत्री सुधीर मुंगतीवार ने पहले ही अपना वक्तव्य दिया था।

उन्होंने पहले ही कहा था कि ‘हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मेरा यह कहना है कि सरकारी विभागों में लोग फोन पर संपर्क के दौरान हैलो के बजाए ‘वंदेमातरम‘ कहें। हाल ही में महाराष्ट्र में नई सरकार में शपथ ग्रहण करने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस प्रस्ताव को रखा था।

calender
02 October 2022, 06:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो