इन राजनेताओं ने पीएम मोदी की मां हीराबेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में आखीरी सांस ली। उनके निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Shruti Singh
Shruti Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

यूपी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि "प्रधानमंत्री की मां के निधन होने की खबर हमें सुबह मिली। इस दुख में पूरा प्रदेश प्रधानमंत्री के साथ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी मां (हीराबेन) को श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दें।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने व्यक्त किया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन का समाचार सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में हम मोदी जी के साथ हैं और इस दुख को सहन करने की शक्ति भगवान उनको दे। हम सभी उस माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"

इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी के साथ-संजय राउत

 

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "हीराबेन मोदी का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। जब कोई व्यक्ति अपनी मां को खोता है तो वो अनाथ हो जाता है। इस दुख की घड़ी में हम सभी प्रधानमंत्री के साथ हैं।"

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने किया पीएम मोदी की मां को नमन

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि "प्रधानमंत्री की मां का निधन दुख की बात है। वे आज नहीं आ रहे लेकिन वे फिर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करेंगे। उन्होंने ही बताया था कि उनकी मां ने यह बातें सिखाई थीं।"

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी की मां हीराबन के निधन का समाचार बेहद दुखद है। सीएम धामी ने कहा "ये बहुत दुखद है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी मां का साया, आसमान की छाया की तरह होता है। PM और उनके परिवार के साथ ही पूरे देश के लिए ये दुखद क्षण है। उन्हें भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दे।"

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "PM नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का दुखद निधन हुआ। प्रधानमंत्री का अपनी मां से एक आत्मीय जुड़ाव था। इस दुख की बेला में हमारी संवेदनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। मैं आदरणीय हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

calender
30 December 2022, 11:24 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!