score Card

श्रद्धा की ये तस्वीर कर रही आफताब के जुल्मों को बयां, अस्पताल में थी तीन दिन भर्ती

अब श्रद्धा की नई तस्वीर पुलिस के सामने आई है। इस तस्वीर में श्रद्धा के चेहरे पर कई निशान है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की फोटो साल 2020 की है जब आफताब ने उसको पीटा था और श्रद्धा के चेहरे पर निशान हो गए थे।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। आरोपी आफताब दिल्ली पुलिस की हिरासत में है लेकिन वो लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। जिससे पुलिस को सबूत जुटाने में देरी हो रही है। इसी के चलते पुलिस ने कोर्ट से आफताब की नोर्को टेस्ट करने की अपील की थी क्योकि पुलिस ने आरोप लगाया था कि आफताब लगातार गुमराह कर रहा है। वहीं कोर्ट ने भी आफताब का नार्को टेस्ट करने की इजाजत पुलिस को दे दी है।

वहीं अब श्रद्धा की नई तस्वीर पुलिस के सामने आई है। इस तस्वीर में श्रद्धा के चेहरे पर कई निशान है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की फोटो साल 2020 की है जब आफताब ने उसको पीटा था और श्रद्धा के चेहरे पर निशान हो गए थे। इसके बाद श्रद्धा का तीन दिन अस्पताल में भी इलाज चला था। पुलिस लगातर सबूत जुटाने में लगी है वहीं आफताब के घर किचन से पुलिस को कुछ खून के धब्बे मिले है।

यह आफताब के घर की पहली जगह है जहां से पुलिस को खून के धब्बे मिल है। नहीं तो अब तक की जांच में पुलिस को आफताब के घर या बाथरूम कहीं से कोई खून के धब्बे नहीं मिले। क्योंकि पुलिस का कहना है कि 6 महीने से आफताब लगातार घर की साफ-सफाई करता आ रहा है और खासकर जहां खून के धब्बे थे वहां तो रोजाना सफाई करता था। बता दे, एक बार फिर से पुलिस जंगल में पहुंची है जहां लगातार श्रद्धा के बाकी बॉडी पार्ट्स को खोजा जा रहा है।

क्योंकि पुलिस के हाथ अभी तक ना तो श्रद्धा की खोपड़ी लगी है और ना ही वो हथियार जिससे श्रद्धा के 35 टुकड़े किये गए है। इसके अलावा इस केस की जांच मुंबई तक पहुंच चुकी है। क्योंकि शुरुआत में आफताब और श्रद्धा मुंबई में रहते थे। यहां दोनों ने खुद को शादी शुदा बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था। इस बात की जानकारी मकान मालिक जयश्री पाटकर ने दी है। मंबई में भी दोनों की रोज लड़ाई होया करती थी।

और पढ़ें................

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब की सुनवाई के बाद बढ़ी पुलिस रिमांड, रोज हो रहे नए-नए खुलासे

calender
18 November 2022, 12:36 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag