West Bengal: इफ्तार खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, कई की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के दाक्षिण परगना जिले में इफ्तार पार्टी में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये लोग फूड पाइजनिंग से बीमार हुए हैं।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की एक मस्जिद में शुक्रवार की रमजान की नमाज के बाद इफ्तार खाने के 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इसमें से कई लोगों की हालता गंभीर है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि ये लोग फूड पाइजनिंग से बीमार हुए है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलतनी थाना क्षेत्र के पखिरालय गांव की एक मस्जिद में रमजान की नमाज होने के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजित की गई थी। इफ्तार खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए है। जिनमें से कई लोगों की हालात गंभीर हो गई। आनन फानन बीमार लोगों को राजधानी कोलकाता के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां पर कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं बीमार लोगों का इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि इन लोगों की यह हालत फूड पॉइजनिंग के कारण बनी हुई है। डॉ होरीसाधन मंडल ने कहा बीती रात, कुछ बीमार लोग उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत के बाद मेरे नर्सिंग होम में आए। हमें लगता है कि यह घटना इफ्तार पार्टी द्वारा फूड पॉइजनिंग के कारण हुई। जहां उन्होंने रोजा के बाद खाना खाया। वहीं इस घटना के बाद बीमार पड़े एक शख्स की पत्नी ने नरेंद्रपुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार, रमजान के पवित्र महीने के पहले दिन, शुक्रवार को रोजा खोलने के लिए स्थानीय लोग पास की एक मस्जिद में पहुंचे थे। जहां पर खाना खाने के बाद लोग बीमार होने लगे। शनिवार तक बीमार होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। इस वजह से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल बीमार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

calender
26 March 2023, 06:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो