score Card

कांग्रेस नेता ए के एंटनी ने 'तिलक और बिंदी' पर ऐसा क्या बोला जिस पर बीजेपी हमलावर हो गयी

कांग्रेस के स्थापना दिवस के दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ए के एंटनी के 'तिलक और बिंदी' पर दिये गये बयान को लेकर अब बवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है। दरअसल ए के एंटनी ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा था कि, "अगर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़कर फेंकना है

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

कांग्रेस के स्थापना दिवस के दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ए के एंटनी के 'तिलक और बिंदी' पर दिये गये बयान को लेकर अब बवाल खड़ा होता दिखाई दे रहा है। दरअसल ए के एंटनी ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा था कि, "अगर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़कर फेंकना है तो कांग्रेस को देश की बहुसंख्यक हिंदू आबादी को साथ लेकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के सहारे ही नही रहना है अगर साल 2024 का चुनाव जीतना है तो बहुसंख्यक हिंदू आबादी साथ लाना होगा।" उन्होंने कहा कि, "हिंदू समुदाय के लोगों को भी मंदिर जाने, तिलक लगाने का अधिकार है और वे जब ऐसा करते है तो उनको एक नरम हिंदुत्व को मानने वाले लोगों के रूप में दिखाया जाता है, जो कि सही रणनीति नहीं है, इससे नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को फायदा होगा और वो एक बार फिर सत्ता में लौट जाएंगे।"

बीजेपी की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस के लिए भारतीय, भारतीय नहीं हैं। वे बहुसंख्‍यक और अल्‍पसंख्‍यक, हिंदू और मुस्लिम में बंटे हैं।'

 

ए के एंटनी के इस बायन के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, "यहा एंटनी का कबूलनामा है और 'एंटनी ने कांग्रेस की वोटबैंक पॉलिटिक्‍स की कलई पोल दी है।" इस बयान के बाद राहुल गांधी को लेकर भी भाजपा लगातार पलटवार कर रही है।

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें...............

शादी को लेकर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात कि आप भी चौंक जाएंगे

calender
29 December 2022, 02:54 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag