World Pi Day 2023: जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है विश्व पाई दिवस?

यह कम ही लोग जानते होंगे की हर वर्ष इस 14 मार्च के दिन को विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस गणितीय स्थिरांक पाई (π) की वैल्यू को समझाने के लिए मनाया जाता है। यदि आपको न मालूम हो तो हम आपको बता दें, की पाई (π) का अनुमानित मान (Approximate Value of Pi (π)) 3.14 होता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

यह कम ही लोग जानते होंगे की हर वर्ष इस 14 मार्च के दिन को विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस गणितीय स्थिरांक पाई (π) की वैल्यू को समझाने के लिए मनाया जाता है। यदि आपको न मालूम हो तो हम आपको बता दें, की पाई (π) का अनुमानित मान (Approximate Value of Pi (π)) 3.14 होता है। इस साल 14 मार्च यानी विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) पर Mathematics for Everyone की थीम राखी गयी है। इसका प्रस्ताव फिलीपींस के ट्रेस मार्टियर्स सिटी नेशनल हाई स्कूल(Tres Martyrs City National High School) की तरफ से जर्को रोटायरो (jarco roteiro) ने दिया है। जब किसी डेट यानी तारीख को महीने या फिर दिन के प्रारूप में लिखा जाये जैसे - 14 मार्च को (3/14 ) में लिखा जाये तो यह पाई के पहले वाले तीन नंबरों से - 3.14 से मिलता है।

यहाँ जानिए विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) कब और क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें, की हर साल इस 14 मार्च को 1:59:26 बजे विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) के रूप में मनाया जाता आ रहा है। इसकी एक खास वजह यह है की इस समय का मान 3.1415926 होता है, जो 14 मार्च को पाई (π) का मान के पूरे सात नंबरों को शुद्ध पाया गया। जानकारी के लिए हम आपको बता दें, की पाई (π) (3.1415926) एक ग्रीक लेटर है, जिसका इस्तेमाल मैथमैटिकल कॉन्स्टेंट (mathematical constant ) के तौर पर किया जाता है।

हालांकि विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) मनाने की दूसरी तारीख 22 जुलाई रखी गयी थी। यानी की सांतवा महीना और 22 तारीख। यही नहीं इसके अलावा 28 जून की तारीख को भी इसके लिए निर्धारित किया गया था। वो इसलिए की 2Pi की वैल्यू है और pi (पाई π) की वैल्यू 3.14 होती है और 2Pi (पाई π) की जो वैल्यू है वह 6.28 मानी जाती है। जिसका अर्थ हुआ की छठे महीने की 28 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय पाई (π) दिवस ( International PI (π) Day) के रूप में मनाया जा सकता था।

जानिए कैसे मनाया जाता है विश्व पाई (π) दिवस?

आपको लग रहा होगा की इस दिन कोई अलग ही रस्म जैसा किया जाता है। लेकिन ऐसा कतई नहीं हैं। दरअसल, इस दिन को मनाने के लिए लोग अलग - अलग तरह के गोलाकार या वृत्ताकार जैसी खाने की सामग्रियां बनाते हैं। यह सामग्री आप फलों से बनी हुई होती हैं। इसमें फलों से बनी हुई pie (पाई) (π) बनाया जाता है। इस बारे में आप अधिक जानकारी के लिए नासा (NASA) की वेबसाइट पर देख सकते हैं की नासा (NASA ) किस प्रकार से विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) मनाता है।

यही नहीं इस दिन कई तरह - तरह के मीठे pie को खाया जाता है और पाई (π) डे को सेलिब्रेट किया जाता है। क्या आपको यह बात मालूम हैं की जब विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) को मनाया गया था तो वह Mathematics Constent के लिए नहीं बनाया गया था। यह केवल टेस्टी pie के लिए ही बनाया गया था। आप भी इस दिन टेस्टी और मीठी pie को बनाकर और खा कर विश्व पाई (π) दिवस (World Pi Day) को मना सकते हैं।

जानिए पाई (π) खोज और इसके इतिहास के बारे में

आपको बता दें, की लेरी शॉ (larry shaw) ने ही सन् 1988 में सबसे पहले पाई (π) डे (Day) की खोज की थी। उन्होंने यह खोज सेन फ्रांसिस्को एक्सप्लोराटोरियम (San Francisco Exploratorium) में की थी। इस जगह पर लेरी शॉ (larry shaw) एक फिजिसिस्ट (physicist) के रूप में काम किया करते थे। उस जगह पर उस समय पाई (π) डे ( Pi Day) को मैथमेटिकल कांस्टेंट (mathematical constant ) के लिए नहीं मनाया जाता था। बल्कि फलों के pi पाई (π) के लिए मनाया जाता था।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें, की पाई (π) की गणना आर्यभट्ट ने पांचवी शताब्दी में ही कर ली थी। भारतीय विद्वानों के अनुसार बताया गया की आर्यभट्ट के श्लोकों में पाई (π) की गणना करने का तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी पाई गयी है।

calender
14 March 2023, 04:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो