दे दी हमें आजादी बिना खड्ग ढाल के.. इन कोट्स के जरिए दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Mahatma gandhi jayanti: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. इस दिन महात्मा गांधी की जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. भारत की स्वतंत्रता और दर्शन के प्रति उनके समर्पण के लिए हर साल भारत और दुनिया भर में उन्हें सम्मान दिया जाता है. इस साल भारत बापू की 155वीं जयंती मना रहा है तो चलिए कुछ स्पेशल कोट्स के जरिए इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं.

calender

Mahatma gandhi jayanti: गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों को बढ़ावा देते हुए भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए खुद को समर्पित कर दिया. वे एक राजनीतिक नीतिशास्त्र, राष्ट्रवादी और वकील थे. उन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है यही वजह है कि महात्मा गांधी को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सम्मान दिया जाता है. तो चलिए आज हम गांधी जी के अहिंसा और सत्य को बनाए रखने के लिए उनके किए गए काम और दिए गए संदेश को याद करते हैं.

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसक विरोध का नेतृत्व करके भारत को अपनी स्वतंत्रता हासिल करने में मदद की. उनके और अनगिनत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के कारण भारत ने 1947 में अपनी स्वतंत्रता हासिल की.  ​उनका दर्शन, दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित किया, सत्याग्रह (सत्य और अहिंसा) के रूप में जाना जाता था.

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
 जय हिन्द!

बापू के सपनों को सजाना है,
देकर लहू का कतरा चमन को बचाना है
बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को
अब हमें देशभक्ति का फर्ज निभाना है
गांधी जयंती 2024 की शुभकामनाएं.

देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,
दुबले से पतले से थे वो, चलते सीना तान के।
बंदे में था दम, वन्दे मातरम्…

अहिंसा का महामंत्र,
सत्य का दीप जलाया,
गांधी जी ने देश को,
नया रास्ता दिखाया।
गांधी जयंती 2024 की शुभकामनाएं.

बस जीवन में ये याद रखना
सच और मेहनत का सदा साथ रखना
बापू तुम्हारे साथ हैं हर बच्चे के पास हैं
गांधी जयंती की शुभकामनाएं.

आइए इस गांधी जयंती पर हम शांति और हिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें. सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!!

उस व्यक्ति को नमन जिसने दुनिया को शांति की शक्ति सिखाई. गांधी जयंती की शुभकामनाएं.

इस गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा की भावना हमारे साथ रहे.
सादगी से जियें ताकि दूसरे भी सादगी से जियें. गांधी जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं. First Updated : Wednesday, 02 October 2024