Chandrayaan-3 : कल लॉन्च होगा चंद्रयान-3 मिशन, भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक

Chandrayaan-3 : 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा.

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Chandrayaan-3 News : देशभर में लोग चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं. चंद्रयान-3 के लॉन्च होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. शुक्रवार 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा. इससे पहले इसको के सभी वैज्ञानिकों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. पिछली बार दुर्भाग्य से चंद्रयान-2 मिशन सफल नहीं हो पाया था. इस बार सब कुछ अच्छा हो और सफलता मिले इसके लिए वैज्ञानिको की टीम तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची और भगवान की पूजा-अर्चना की. इस दौरान टीम अपने साथ चंद्रयान-3 के लघु मॉडल को भी अपने साथ लेकर गई.

कल लॉन्च होगा चंद्रयान-3

14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इसका ऐलान इसरो ने किया था. चार वर्षों के बाद एक बार फिर उपग्रह चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचाने के लिए अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. जानकारी के अनुसार इस मिशन के तहत 43.5 मीटर लंबा रॉकेट कल दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाना है.

मंगलवार को पूरी हुई रिहर्सल

मंलगवार 11 जुलाई को चंद्रयान-3 की प्रक्षेपण रिहर्सल पूरी की गई. अगर इसरो चांद पर यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के मिशन में सफल हुआ तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा. बता दें जब 2019 में चंद्रयान-2 का मिशन असफल हो गया था तो इसरो की पूरी टीम बहुत निराश हो गई थी. उस दौरान पीएम मोदी ने तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवन को गले लगाकर हिम्मत दी थी.

इसरो ने पूरी की तैयारी

शुक्रवार को चंद्रयान-3 को फैट बॉय LVM3-M4 रॉकेट ले जाएगा. इसके लिए इसरो जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिरी में होगी.

calender
13 July 2023, 09:54 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!