Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बात

Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान- 3 के चंद्रमा की सतह पर सॉप्ट लैंडिग के साथ ही देश बुधवार 23 अगस्त को जश्न में डूबा है. इस खुशी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शरीर हुए...

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान- 3 के चंद्रमा की सतह पर सॉप्ट लैंडिग के साथ ही देश बुधवार 23 अगस्त को जश्न में डूबा है. इस खुशी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शरीर हुए. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO को बधाई दी. 

राहुल गांधी ने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा, आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हसिल कर ली है. भारत चांद पर है. इसको PTI ने इसरो के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चंद्रमा की सतह औऱ आसापास के वातावरण को अध्ययन करने के लिए लैंडर और रोवर के पास एक चंद्र दिवस पृथ्वी के लगभग 14 दिन के बराबर का समय होगा.
 

calender
23 August 2023, 08:32 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!