Vikram Lander: चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर गया स्लीप मोड में, 22 सितंबर को एक्टिव होने की उम्मीद

Vikram Lander: भारत के चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है. इसके साथ यह भी बताया कि इसकी अब 22 सितंबर के आसपास एक्टिव होने की आशा है.

calender

Vikram Lander: भारत के चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार (4 सितंबर) को ये जानकारी दी. चांद पर विक्रम लैंडर आज 4 सितंबर सुबह 8 बजे स्लीप मोड में चला गया. इसके साथ यह भी बताया कि इसकी अब 22 सितंबर के आसपास एक्टिव होने की आशा है.

इसरो ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, "चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर लगभग सुबह 8:00 बजे स्लीप मोड में सेट हो गया. इससे पहले ChaSTE, RAMBHA-LP और ILSA Payload ने नई जगह पर इन-सीटू प्रयोग किए. इन्होंने जो डेटा जुटाया वो पृथ्वी पर आता रहा." 

पेलोड किए गए बंद

भारतीय स्पेस एजेंसी ने आगे कहा, "पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं. लैंडर रिसीवर चालू रखे गए हैं. सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के बगल में सो जाएगा. 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके फिर से जागने की उम्मीद है."

चांद पर विक्रम की दोबारा लैंडिंग

इससे पहले इसरो ने बताया था कि विक्रम लैंडर ने सोमवार को चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की. इसरो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "विक्रम ने एक बार फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की. विक्रम लैंडर अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा." 

चांद पर विक्रम की दोबारा लैंडिंग

ISRO ने सोमवार को बताया कि लैंडर को 40 सेमी ऊपर उठाया गया और 30 से 40 सेमी की दूरी पर उसे सुरक्षित लैंड करा दिया. इसे हॉप एक्सपेरिमेंट यानी जंप टेस्ट कहा.

First Updated : Monday, 04 September 2023