40 दिन बाद चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान 3, सफल प्रक्षेपण पर द्रौपदी मुर्मू व PM मोदी समेत इन महान हस्तियों ने दी बधाई

ISRO Chandrayaan-3 Launch:40 दिन बाद चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 के सफल होने पर देश और विदेश के ये महान हस्तियां अपने अलग- अलग अंदाज में भारत को बधाई दे रही है. चंद्रयान 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जश्न मनाया गया.

calender

ISRO Chandrayaan-3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने शुक्रवार 14 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉच कर दिया है. चंद्रयान 3 के सफल होने पर देश और विदेश के ये महान हस्तियां अपने अलग- अलग अंदाज में भारत को बधाई दे रही हैं. चंद्रयान 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जश्न मनाया गया. 

चंद्रयान 3 मिशन के अनुसार करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों करीब 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे. चंद्रयान का प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा.

PM मोदी ट्वीट कर दी बधाई

चंद्रयान 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, -चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

चंद्रयान 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. इसरो  टीम और वे सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया. यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.

गृह मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर लिखा, "भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की. इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई, उनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है."

 

आप सांसद राघव चड्ढा ने दी बधाई

आप सांसद राघव चड्ढा ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर लिखा, " समर्पित वैज्ञानिकों को सलाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए. उनकी अथक प्रतिबद्धता और अटूट भावना हम सभी के लिए गहन प्रेरणा का काम करती है.

First Updated : Friday, 14 July 2023